बुधवार, 8 मार्च 2017

गुणस्थान को जानिये

श्री वीतरागाय नम:
श्री विद्यासागराय नम:

                          ।।गुणस्थान।।

गुणस्थान में उतरने चढने का मार्ग

* पहले गुणस्थान ऊपर गमन के चार मार्ग है | पहले से तीसरे, चौथे, पांचवें, और सातवें गुणस्थान में जा सकते हैं |

* दूसरे गुणस्थान से ऊपर के गमन का एक भी मार्ग नही है | नीचे का एक ही मार्ग पहला गुणस्थान है |

* तीसरे गुणस्थान से  ऊपर के गमन का एक ही मार्ग चौथा गुुणस्थान है | नीचे के गमन का एक ही मार्ग पहला गुणस्थान है |

* चौथे गुणस्थान से ऊपर के गमन के दो मार्ग पाँचवा और सातवा गुणस्थान है | नीचे के गमन तीन मार्ग तीसरा, दूसरा, पहला गुुणस्थान है |

* पांचवे गुणस्थान से ऊपर के गमन के एक ही मार्ग सातवा  गुणस्थान है | नीचे के गमन के चार मार्ग चौथे, तीसरे, दूसरे ,पहला गुुणस्थान है

* छट्ठवें गुणस्थान से ऊपर के गमन के एक ही मार्ग सातवा गुणस्थान है | नीचे के गमन के पांच मार्ग - पांचवें, चौथे, तीसरे, दूसरे, पहला गुुणस्थान है |

* सातवें गुणस्थान (उपशम श्रेणी के सन्मुख) से ऊपर गमन के एक ही मार्ग आठवां गुणस्थान है | नीचे के गमन के दो ही मार्ग छट्ठवा गुणस्थान और मरण अपेक्षा चौथा गुणस्थान है |

* आठवें गुणस्थान (उपशम श्रेणी) से ऊपर के गमन का एक ही मार्ग नवमा गुणस्थान है | नीचे की और गमन के दो मार्ग सातवा गुणस्थान और मरण की अपेक्षा चौथा गुणस्थान है |

* नवमा गुणस्थान (उपशम श्रेणी) से ऊपर का एक ही मार्ग दशवा गुणस्थान है | नीचे के गमन के दो मार्ग आठवां गुणस्थान और मरण की अपेक्षा चौथा गुुणस्थान है |

* दशवें गुणस्थान (उपशम श्रेणी) से ऊपर के गमन के एक ही मार्ग ग्यारहवाँ गुणस्थान है | नीचे के गमन के दो मार्ग नवमा गुणस्थान और मरण की अपेक्षा चौथा गुणस्थान है |

* ग्यारहवें गुणस्थान से ऊपर के गमन का एक भी मार्ग नही है नीचे के गमन के दो मार्ग दशवा गुणस्थान और मरण की अपेक्षा चौथा गुणस्थान है |

सातवें गुणस्थान क्षपक श्रेणी वाले के ऊपर आठवें, नवमें, दशवें, बारहवें, तेरहवें चौदहवें गुणस्थान में (सिद्ध) इस प्रकार ऊपर के ही मार्ग है | क्षपकश्रेणी वाला केनीचे के एक भी मार्ग नही है |

* दूसरा और छट्ठा गुणस्थान गिरते समय ही होता है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

बीसवें तीर्थंकर भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ जी परिचय

बीसवें तीर्थंकर- श्री मुनिसुव्रतनाथ जी चिह्न- कछुआ उत्पन्न काल- 54 लाख 43 हज़ार 400 वर्ष पश्चात कछुआ चिह्न से युक्त जैन धर्म के 20वें तीर्थंक...